बांसी। रतनसेन इंटर कॉलेज में मंगलवार को अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत कला, भाषण और दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कला, भाषण, दौड़ प्रतियोगिताओं में रतन सेन इंटर कॉलेज प्रथम स्थान पर रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में तीन प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें रतन सेन इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज, सरदार पटेल इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, महामना मालवीय मदनमोहन इंटर कॉलेज बरगदवा, राजकीय इंटर कॉलेज पजमोहनी के छात्रों छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कला, भाषण, दौड़ प्रतियोगिताओं में रतन सेन इंटर कॉलेज प्रथम स्थान पर रहा। कला प्रतियोगिता में दूसरा स्थान राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बांसी, तीसरा सरदार पटेल इंटर कॉलेज ने प्राप्त किया। संवाद