फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: साहब... राप्ती तेजी से कर रही है कटान, देखिए नहीं तो तबाह कर देगी

Fri, 21 Jul 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के भरवठिया बाजार में आयोजित राहत चौपाल को संबो​धित करते ब्लाक प्रमुख संघ के
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बढ़नी ब्लॉक के खैरी शीतल प्रसाद गांव के करौता टोले में बृहस्पतिवार को आपदा चौपाल में ग्रामीणों ने तहसीलदार से अपनी समस्याओं को बताया। उसके निदान करने की मांग की है।
विज्ञापन


चिरहगना टोले की रहने वाली रामपाती ने बताया कि उनकी दोनों आंखें खराब हैं। दिव्यांग पेंशन ऑनलाइन करवा दी गई है, लेकिन पेंशन नहीं मिल रही है। उन्होंने अपने घर जाने के लिए रास्ते की भी मांग किया। खैरी टोले के रहने वाले चिनगी सैनुल्लाह ने बताया कि उनके टोले के पास बूढ़ी राप्ती नदी काफी तेजी से कटान कर रही है। अगर शीघ्र ही कटान रोकने के लिए उपाय नहीं किया गया तो बाढ़ में बहुत नुकसान होगा। मुरव्वनडीह के मनबहाल मौर्य व खैरी के वासदेव ने बताया कि जलशक्ति मिशन के तहत खैरी टोले में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए टंकी बनी है। जिसका ट्रांसफार्मर एक पखवारे से खराब है। बाढ़ के कारण हैंडपंप से दूषित पानी आ रहा है। कई बार मांग की गई, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। पन्नापुर के रमन निषाद, रामकुमार व गिरधारी ने बताया कि पहली जुलाई को ही पन्नापुर व तमकुहवा के बीच पुलिया बह गई है। वहां पुलिया निर्माण की अत्यंत आवश्यकता है। आपदा चौपाल में तहसीलदार अजय कुमार ने ग्रामीणों की शिकायत को सुना और उसके समाधान के लिए उच्चाधिकारियों से बात करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि सांप के डंसने पर पीड़ित को अस्पताल ले जाएं। झाड़फूंक में समय न गंवाएं। बाढ़ के समय में पालतू जानवरों को बांधकर न रखें। बच्चों की निगरानी करें। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों व दिव्यांगों की सूची बना लें। इस दौरान लेखपाल पंचमलाल पटेल, सेक्रेटरी उदय प्रताप गौतम, ग्राम प्रधान शिवकुमार साहनी, बीडीसी कोदई साहनी, अशोक पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें