सिद्धार्थनगर। इस मानसून में पहली बार चेतावनी स्तर पार चुके राप्ती नदी के जलस्तर से बाढ़ पीड़ित सहमे हुए हैं। वहीं बूढ़ी राप्ती भी धीरे-धीरे बढ़ रही है, जबकि कूड़ा, घोघी व बानगंगा का जलस्तर स्थिर बना हुआ है।
जिले में पांच दिन से लगातार बारिश के बावजूद अभी किसी नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार नहीं की है। बाढ़ विशेषज्ञों का कहना है कि जब नेपाल में तेज बारिश होगी, तभी जिले की नदियों का जलस्तर बढ़ेगा।
-
नदियां का जलस्तर (मीटर में)
नदी खतरे का स्तर शुक्रवार शनिवार
राप्ती 84.900 83.890 83.940
बूढ़ी राप्ती 85.650 84.140 84.290
कूड़ा 83.520 81.470 81.480
घोघी 87.000 85.00 85.10
बानगंगा 93.420 93.20 93.20