सिद्धार्थनगर। जिले की नदियों के जलस्तर में बृहस्पतिवार को भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बारिश के बावजूद राप्ती और बाणगंगा नदियों का जलस्तर घट रहा था। वहीं बूढ़ी राप्ती नदी के जलस्तर बढ़ने लगा था। वहीं कूड़ा व घोघी नदियों का जलस्तर स्थिर बना हुुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नेपाल एवं तराई क्षेत्र में शामिल जिले में अभी दो दिन और बारिश होनी है जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। इससे बाढ़ का खतरा भी बढ़ जाएगा।
नदियों का जलस्तर (मीटर में)
नदी खतरे का स्तर बुधवार बृहस्पतिवार
राप्ती 84.900 81.340 81.240
बूढ़ी राप्ती 85.650 81.630 82.810
कूड़ा 83.520 77.610 77.510
घोघी 87.000 83.00 83.00
बाणगंगा 93.420 93.50 93.30