बच्ची से दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी पकड़ा गया
कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु। कोतवाली को क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म करने वाले आरोपी की उम्र 12 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर लिखा पढ़ी में जुटी है। जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र एक गांव निवासी चार वर्षीय बच्ची को गांव का ही एक 12 वर्षीय किशोर बहला-फुसला कर उसे एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुुष्कर्म किया। इस मामले की जानकारी होने के बाद पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को तलाशना शुरू कर दिया। आरोपी को देर रात गांव के बाहर दबोच लिया गया। आरोपी को थाने लाकर विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी कर बाल सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, बच्ची की जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। यह जानकारी कोतवाल राधेश्याम राय ने दी।