भारतभारी। खेत में घास काटने गई नगर पंचायत के एक मोहल्ला निवासी 47 वर्षीय महिला से एक युवक के दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मोहल्ले का ही निवासी 22 वर्षीय युवक पहले से खेत मे पानी चला रहा था। महिला को अकेले घास काटते देख युवक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला घर पहुंच परिजनों को इसकी जानकारी दी। शुक्रवार को पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। डुमरियागंज एसओ विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है, पुलिस जांचकर आगे की करवाई में जुट गई है। संवाद