फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पथरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपी के मददगार प्रधान प्रतिनिधि की भी तलाश जारी है। पथरा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी रविवार को घर में सोई थी। आरोप है कि इसी बीच गांव का ही एक युवक घर में घुस गया और किशोरी से दुष्कर्म करने लगा। किशोरी ने चीख सुनकर घरवाले और गांववाले एकत्र हो गए। आरोप है कि भीड़ में मौजूद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने दरवाजा खुलवाकर दुष्कर्म के आरोपी को भगा दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी शाह मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से फरार प्रधान प्रतिनिधि की तलाश की जारी है। थानाध्यक्ष महेंद्र चौहान ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें