बांसी। बांसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नरही गांव में दो युवक एक घर से मूर्ति व ज्वेलरी साफ करने के बहाने सोने व चांदी के सामानों पर हाथ साफ कर चंपत हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस उचक्कों की तलाश में जुटी हुई है।
कोतवाली में क्षेत्र के नही गांव निवासी दिलीप दुबे के घर बृहस्पतिवार की दोपहर में दो युवक पहुंचे, दोनों ने अपने को एक कंपनी में काम करने का परिचय देते हुए मूर्ति एवं जेवरात साफ करने की बात कहीं। उनकी पत्नी युवक के झांसे में आ गई और पहले उन्होंने पीतल की कटोरी साफ करने को दिया। उसके साफ हो जाने पर पायल और सोने की चार चूड़ियां भी दे दी उसने पायल साफ किया और चूड़ी को कटोरी में डाल दिया, जिसमें कुछ केमिकल भी डाला था। पायल साफ करने के बाद दिलीप दुबे को पोछने के लिए दे दिया। उनकी पत्नी को पानी लाने के लिए कहा कि उनके आने पर कटोरी गर्म करने के लिए कहा, उसके बाद उनकी पत्नी कटोरी लेकर आग पर गर्म करने गई तो उन्हें शक हुआ और देखी तो चूड़ी गायब थे। कोतवाली पुलिस व डायल 112 भी मौके पर पहुंची, लेकिन वे फरार हो गए थे। इस सन्दर्भ में कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। संवाद