फोटो- है
-
सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना में तैनात मुख्य आरक्षी रामसहाय दूबे जोन स्तर पर अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मी में चुने गए हैं। जोन स्तर पर विभिन्न स्रोतों से प्राप्त शिकायतों का सुव्यवस्थित अभिलेखीयकरण, प्रार्थनापत्रों का गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण, कार्यालय में उपलब्ध समस्त रिकाॅर्ड एवं अभिलेख पूर्ण सुव्यवस्थित एवं अद्यावधिक पाये जाने तथा आम जनमानस की समस्याओं का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण कराने के लिए के लिए माह में रैकिंग की जाती है। इसमें उनके नाम का एडीजी जोन गोरखपुर ने चयन किया है। इसके लिए एडीजी की ओर से प्रशस्तिपत्र भेजा गया था। इसे बुधवार को एसओ मोहाना जीवन त्रिपाठी ने रामसहाय को सौंपकर उन्हें बधाई दी। संवाद