फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दर्शन के लिए उमड़ी भीड़... लगे माता के जयकारे

Thu, 18 Apr 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर में रामनवमी पर निकली शोभायात्रा में झूमते युवा। संवाद
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

पूजी गईं सिद्धिदात्री, कन्याओं को कराया गया भोजन, हवन से शुद्ध हुआ वातावरण
देवी मंदिरों में सुबह से ही हवन-पूजन का चलता रहा सिलसिला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नवरात्र के अंतिम दिन बुधवार को प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने नवमी तिथि को कन्या पूजन व हवन करके व्रत पूर्ण किया। पहला और अंतिम दिन व्रत रखने वाले लोगों ने पारण किया जबकि नौ दिनों के व्रतधारी दशमी को पारण करेंगे। देर रात तक मंदिरों में दर्शनार्थियों संख्या अधिक रही।
शहर स्थित श्री सिंहेश्वरी मंदिर, बेलहिया स्थित दुर्गा मंदिर में मां के दर्शन के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई थी। श्रद्धालु माता का दर्शन करके मंदिर पर ही कन्या भोजन करवाए। जबकि घर पर भी लोगों ने देवी रूपी कन्याओं को भोजन कराकर दक्षिणा दिए। मंदिर में सुबह से ही घंटा-घड़ियाल बजते रहे। पूरे दिन मंदिरों में हवन पूजन होता रहा। इससे पूरा वातावरण शुद्ध हो गया। माता सिद्धिदात्री की पूजा कर भक्ताें ने माता से सुख समृद्धि का वरदान लिया। सभी मंदिरों पर प्रशासन भी जुटी रही। जिससे लोगों को दर्शन करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन

डुमरियागंज : क्षेत्र के महाकाली स्थान गालापुर, पंचायती मंदिर डुमरियागंज, रामलीला मैदान स्थित शिव मंदिर सहित दुर्गा मंदिर भारतभारी, सहित क्षेत्र के विभिन्न गांव में स्थित मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
बिस्कोहर : क्षेत्र के श्री रामजानकी दुर्गा धाम मंदिर, मां काली मंदिर, समय माता मंदिर, मां दुर्गा मंदिर, मां काली मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।
शोहरतगढ़ : पल्टा देवी मंदिर सहित आदि स्थानों पर नवरात्र के नवमी के दिन मां दुर्गा के नौवें रूप की पूजा अर्चना के बाद हवन कर कन्याओं को भोजन, उपहार व दक्षिणा दिया गया। कस्बा स्थित श्रीरामजानकी मंदिर, भिरंडा समय माता स्थान, पल्टा देवी मंदिर में भक्तों का ताता लगा रहा।
-
नव कन्याओं का लिया आशीर्वाद

पथरा। घोसियारी के सिद्धिदात्री मंदिर में सुबह से ही भक्तों का ताता लगा रहा। पूजा अर्चना कर लोगों ने हवन करने के बाद कन्याओं को भोजन करने के बाद अपना व्रत पूर्ण किया।
विज्ञापन

-
जोगिया। क्षेत्र के मां योगमाया मंदिर में सुबह से हवन पूजन एवं दर्शन के लिए लंबी लाइन लगी रही। मंदिर के पुजारी नागेश कर पाठक ने बताया कि माता की महिमा बहुत दूर-दूर तक फैली हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें