डुमारियागंज क्षेत्र के शाहपुर गांव में रामलीला का मंचन करते कलाकार।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
राम विवाह का मंचन देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
मन्नीजोत। डुमरियागंज के शाहपुर बाजार स्थित आदर्श रामलीला समिति की ओर से चल रहे रामलीला कार्यक्रम के तीसरे सोमवार रात दिन कलाकारों ने रामजी के जनकपुरी नगर भ्रमण से लेकर धनुष यज्ञ तक लीला का मंचन किया। जैसे ही शिव धनुष टूटा श्रीराम के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। कलाकारों ने दिखाया कि प्रभु श्रीराम अपने भाई लक्ष्मण के साथ गुरु की आज्ञा लेकर जनकपुरी देखने निकल जाते हैं। वहां पुष्प वाटिका में माता सीता से मुलाकात होती है। स्वयंवर समारोह में कई देशों से राजा आते हैं। शिव धनुष को तोड़ने का सभी राजा प्रयास करते हैं, लेकिन हिला तक नहीं सके। गुरु वशिष्ठ की आज्ञा लेकर भगवान राम धनुष तोड़ देते हैं। धनुष तोड़ते ही पूरा पंडाल श्रद्धालुओं की तालियों की गूंज उठा। इस दौरान महेश जायसवाल, अशोक, डब्लू, सुरेंद्र साहनी, मुकेश अग्रहरि, परमजीत अग्रहरि, दिवाकर कसौधन आदि मौजूद रहे।