श्रीरामविलास नर्सिंग इंस्टीट्यूट सोनखर में कार्यक्रम छात्राओं को सम्मानित किया गया।श्रीरामविलास
सिद्धार्थनगर। बांसी क्षेत्र के राम विलास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल साइंसेज के छात्रों ने फेयरवेल और फ्रेशर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मिस्टर फ्रेशर बीएससी नर्सिंग के अनूप, मिस फ्रेशर जीएनएम की दीक्षा शुक्ला चुनी गई।
मुख्य अतिथि आर्थोपेडिक सर्जन डाॅ. विमल कुमार द्विवेदी ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा ग्रहण कर देश के विकास में सहयोग करना चाहिए। इस दौरान डा अनीता द्विवेदी, इंद्रजीत कुमार सिंह, जूही शुक्ला, रविन्द्र कुमार सेठिया, विष्णु सिंह, गरिमा यादव, आरजू, रीता पाल, अर्पिता मौजूद रहे।