फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम-सुग्रीव मित्रता व शबरी आश्रम का मंचन देख हुए मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के बढ़नीचाफा में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
राम-सुग्रीव मित्रता व शबरी आश्रम का मंचन देख हुए मंत्रमुग्ध
विज्ञापन

डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के बढ़नीचाफा में 11 दिवसीय रामलीला के सातवें दिन सोमवार की रात कलाकारों ने भगवान श्रीराम की सुग्रीव से मित्रता व शबरी के आश्रम का मंचन किया। जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

रामलीला की शुरुआत में प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण माता सीता की खोज में वन-वन भटक रहे हैं। मार्ग में हनुमान जी की सहायता से राम और सुग्रीव की मुलाकात होती है। सुग्रीव राम को हृदय से लगा लेते हैं और मित्र मान कर हर संभव सहायता का आश्वासन देते हैं। इसके बाद श्रीराम और लक्ष्मण शबरी के आश्रम पहुंचते हैं। शबरी के जूठे बैर खाते हैं। जिसे देख शबरी की आंखों में आंसू भर आते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाकर पूरे पंडाल को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान रामलीला समिति के अध्यक्ष राम कुमार कसौधन, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, काशी नाथ गुप्ता, कपिल गुप्ता, काली प्रसाद, मनीष श्रीवास्तव, मंटू जायसवाल, प्रवीण कुमार, अतुल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें