फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: पिछड़ी जाति का आरक्षण बढ़ाने के लिए निकाली रैली

Tue, 14 Feb 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को साड़ी तिराहा से रैली निकाली।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पिछड़ी जाति को आबादी के हिसाब से आरक्षण देने सहित अन्य मांगों के समर्थन में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को साड़ी तिराहा से रैली निकाली। नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए। धरने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र एडीएम को सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह ने कहा कि पिछड़ी जातियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उनकी आबादी देश में 55 प्रतिशत है, लेकिन आरक्षण केवल 27 प्रतिशत दिया जा रहा है। अनुसूचित और अनुसूचित जनजाति के लोगों के साथ भी कई प्रकार का भेदभाव किया जा रहा है। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आरक्षण की सीमा पहले से ही निर्धारित इसके बाद भी केंद्र की सरकार ने सामान्य वर्ग के लोगों को उसी में 10 प्रतिशत आरक्षण दे दिया। इसलिए आज उनका आरक्षण बढ़ गया है। प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि पिछड़ी जाति के आरक्षण में 27 प्रतिशत के अलावा 15 प्रतिशत की वृद्धि की जाए। भाजपा सरकार में सरकारी नौकरी को खत्म करने का कार्य किया जा रहा है। जो गलत है। जिलाध्यक्ष राजेंद्र भारती ने कहा कि हमारी मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शिवचंद्र भारती, रामधारी यादव, दिलीप, केशव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें