उसका बाजार। रक्षाबंधन का त्योहार भाई और बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। राखी पर भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है, वहीं बहन भाई की लंबी आयु की कामना करती है। 19 अगस्त को पड़ने वाले इस पर्व पर भद्रा होने के कारण बहनें सुबह भाई की कलाई पर राखी नही बांध पाएंगी। उसका राजा के पं. रमाकांत शुक्ल ने बताया कि इस महत्वपूर्ण पर्व के दिन राखी बंधवाते समय शुभ मुहूर्त का खास ख्याल रखना पड़ता है। रक्षाबंधन इस बार सोमवार 19 अगस्त को है, शास्त्रों के अनुसार यह त्योहार भद्रा रहित दोपहर बाद व्यापिनी पूर्णिमा में करने का है। पंचांगों की गणना अनुसार इस वर्ष 19 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट तक भद्रा रहेगा। इसके उपरांत रक्षाबंधन बांधने से इसके पूर्ण फल प्राप्त होंगे। पौराणिक कथा के अनुसार लंकापति रावण को उसकी बहन ने भद्रा काल में राखी बांधी थी और श्रीराम के हाथों रावण का वध हुआ था। इस कारण से भद्रा काल में कभी भी राखी नहीं बांधी जाती है। संवाद