फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने भाइयों को कलाई पर बांधी स्नेह की डोर

विज्ञापन
कैंप कार्यालय में सांसद जगदंबिका पाल को राखी बांधतीं महिलाएं। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
बहनों ने भाइयों को कलाई पर बांधी स्नेह की डोर
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर स्नेह की डोर बांधकर मंगलकामना की। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाया और आरती उतारकर राखी बांधी तो भाई और बहन के बीच आशीर्वाद व उपहार का आदान-प्रदान हुआ। हर तरफ रक्षाबंधन के गीत सुनाई दे रहे थे।
रक्षाबंधन पर्व में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह दिखा। मोहल्लों में बेटियां थाली लेकर निकलीं और भाइयों को राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया। लोग बहन के घर पहुंचे और राखी बंधवाकर खुशियों का एहसास किया।
विज्ञापन

शुभ मुहूर्त के कारण लोगों ने शुक्रवार को सूर्योदय के बाद ही राखी पर्व मनाना शुरू किया। एक दिन पहले ही बहनें भाइयों के घर पहुंच चुकी थीं। बृहस्पतिवार को लोगों को आसानी से बसें नहीं मिल रही थीं, जबकि शुक्रवार दोपहर में यात्रियों की संख्या कम रही।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, भाई बहन के अटूट प्यार विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को समूचे तहसील क्षेत्र में उत्साह पूर्वक मनाय गया। रक्षाबंधन को लेकर तहसील मुख्यालय डुमरियागंज और बैदौलागढ़, बेवा चौराहा, भवानीगंज, मोतीगंज, शाहपुर आदि स्थानों पर स्थित राखी व मिठाई की दुकानों पर शुक्रवार की सुबह से ही भीड़ जुटी। बाजारों व चौराहों पर मेले जैसा नजारा दिखा। लोगों ने बढ़-चढ़कर खरीदारी की। रक्षाबंधन पर्व क्षेत्र के कई विद्यालयों में भी मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। शोहरतगढ़, इटवा एवं बांसी कस्बे में रक्षाबंधन पूर्व की धूम रही। बहनें राखी बांधकर वापस निकलीं तो दोपहर बाद सड़कों पर यात्रियों की संखा बढ़ गई।
बॉर्डर पर रही राखी की रौनक
बढ़नी, अलीगढ़वा एवं ककरहवा प्रतिनिधि के अनुसार, रक्षाबंधन पर्व बॉर्डर पर आने-जाने वाले लोगों की संख्या अधिक रही। बहनों ने नेपाल में जाकर अपने भाइयों को राखी बांधी, जबकि नेपाल से भारतीय सीमा में आने वाली बहनों की संख्या भी अधिक रही।
सांसद ने रक्षा सूत्र बंधवा कर लिया सुरक्षा का संकल्प
सिद्धार्थनगर। सांसद जगदंबिका पाल ने जिला मुख्यालय स्थित अपने कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को क्षेत्र से आईं बहनों से रक्षा सूत्र बंधवा कर उनकी आजीवन रक्षा का संकल्प लिया। सांसद ने राखी बंधवाने के बाद सभी बहनों को उपहार स्वरूप साड़ी भी भेंट की। इस अवसर पर एसपी अग्रवाल, अरुणा मिश्रा, सरोज शुक्ला , सावित्री, गायत्री, मुन्ना देवी पाठक, संगीता यादव, रीता देवी, नंदलाल गौड़, संतोष जायसवाल, राम दरस त्रिपाठी, सर्वेश जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

जेल में बहनों ने भाइयों को बांधी राखी
सिद्धार्थनगर। जिला कारागार में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। जेल परिसर में प्रवेश के लिए सुबह ही बहनें पहुंच गईं थी, जबकि जिनकी बहनें बंद हैं, वे भाई में राखी बंधवाने पहुंचे। 250 बहनों एवं 80 बच्चों ने कारागार में प्रवेश किया। जेल प्रशासन ने 200 राखियों एवं मिठाई की व्यवस्था की थी। जिनकी बहनें नहीं पहुंची थी, अन्य महिलाओं ने राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं। जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी, डिप्टी जेलर राजेश कुमार पांडेय एवं पीके सिंह मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें