फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सालगिरह से पहले राजकुमार ने छोड़ा प्रेमशीला का साथ

Sat, 20 May 2023 10:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/खेसरहा। मुंबई से घर लौट रहे राजकुमार की सड़क हादसे में मौत से न सिर्फ पत्नी प्रेमशीला की मांग सूनी हो गई। बल्कि वृद्ध पिता, बीमार मां और चार बहनों का इकलौता भाई चला गया। मुंबई से शादी की दूसरी सालगिरह मनाने के लिए राजकुमार चला था, जिसको लेकर परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन वह पहुंच नहीं पाएगा, यह किसी ने सोचा नहीं था।
विज्ञापन

राजकुमार की मौत ने परिवार में सभी को तोड़ दिया है। बीमार मां और पत्नी रो-रोकर बेहोश हो जा रही हैं। वहीं, वृद्ध पिता की बुढ़ापे का सहारा छिन जाने से रोते- रोते आंख के आंसू सूख गए हैं। वृद्ध पिता ने बेटे का अंतिम संस्कार किया तो लोगों के आंख से आंसू आ गए। मौत के दूसरे दिन भी गांव में मातम का माहौल है।
खेसरहा थाना क्षेत्र के हरैया गांव निवासी राजकुमार (23) पुत्र सहदेव महाराष्ट्र के पुणे शहर में रहकर काम करता था। अभी 15 दिन पहले ही वह पुणे गया था। 19 मई को शादी की दूसरी सालगिरह थी, जिसके लिए वह मुंबई होकर गांव लौट रहा था। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर रात में ट्रेन से उतरने के बाद क्षेत्र के घघसरा गांव में बहन के यहां गया था। वहां से बाइक लेकर इसलिए रात में ही निकल गया कि शादी की सालगिरह की तैयारी करनी थी। लेकिन घर पहुंचने से पहले ही रास्ते ही सड़क हादसे में राजकुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें