फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के लिए उठाई आवाज

Mon, 19 Jun 2023 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने पुरानी पेंशन योजना बहाल किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। मांगों के समर्थन में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समय से मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार ने कहा कि सरकार कर्मचारियों का शोषण कर रही है। पुरानी पेंशन योजना कई राज्यों में लागू हो चुका है। वहीं यूपी में अभी तक यह योजना लागू नहीं की गई। सरकार केवल वादा करती है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाए। पेंशन बुढ़ापे का सहारा है, उसे जल्द लागू किया जाए। पंचायती राज सफाई कर्मियों की पदोन्नति की जाए। 1800 से बढ़ाकर 1900 ग्रेड पे किया जाए, जिससे कर्मचारियों को लाभ मिल सके। विभागों में तैनात सफाई कर्मचारियों का पदनाम पंचायत सेवक किया जाए। सफाई कर्मचारियों को प्रधान से मुक्त किया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को जल्द पूरा किया जाए। कहा कि अगर मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिला संरक्षक उमेश त्रिपाठी, महामंत्री बिंद्रवती, विजय कुमार करपाठक, रीता भारती, शिवकुमार सिंह, राजकुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें