सिद्धार्थनगर। पॉक्सो एक्ट बाल यौन शोषण से बचाव पर बुधवार को जोगिया उदयपुर के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय कटहना में वॉलंटियर्स सुशील कुमार द्वारा सुरक्षित स्पर्श, असुरक्षित स्पर्श और असहज स्पर्श तथा पॉक्सो एक्ट पर विद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों-छात्राओं को जागरूक भी किया गया। प्राथमिक विद्यालय जगमोहनी में रीना त्रिपाठी ने सुरक्षित स्पर्श और असहज स्पर्श के बारे में बच्चों को बताया। संवाद