फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम हुआ सुहाना, शुरू हुई रोपाई

विज्ञापन
नवापुर ब्लाक क्षेत्र के सेखुई गोवर्धन में धान की रोपाई करते किसान। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
बारिश से मौसम हुआ सुहाना, शुरू हुई रोपाई
विज्ञापन

- पहली बारिश में ही उफना गए नाले, सड़कों पर जलभराव
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में बुधवार को लगातार दूसरे दिन हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। किसानों ने धान की रोपाई तेज कर दी है। वहीं, पहली बारिश में शहर में सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। मौसम विभाग के चार दिन बारिश होने की संभावना है।
जिले में बुधवार को 2.5 मिमी बारिश हुई। रुक-रुककर बारिश होती रही। किसानों ने खेतों में धान की रोपाई शुरू कर दी है। बारिश में भींगकर भी किसान खेत में काम करने पहुंचे। क्योंकि बारिश के इंतजार में जिले में 40 प्रतिशत से अधिक क्षेत्रों में धान की रोपाई नहीं हुई थी। बारिश के बाद गर्मी और उमस से राहत मिली। तापमान के साथ आर्द्रता में गिरावट आई है। हवा की औसत रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

----
शहर व कस्बों में जलभराव
मानसून सीजन की हल्की बारिश में ही नगर निकायों के नालियों की सफाई की पोल खुल गई। बढ़नी प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत बढ़नी में बारिश से जलभराव हो गया। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इटवा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में जलभराव से लोगों को दिक्कतें हुई। डुमरियागंज में भी बारिश से सड़क पर पानी भर गया था।
विज्ञापन

69 प्रतिशत बारिश कम
राज्य कृषि मौसम केंद्र प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून सक्रिय है। चार दिन बारिश का पूर्वानुमान है। मानसून सीजन में अब तक 137.2 मिमी बारिश हुई है, फिलहाल सीजन में 69 प्रतिशत बारिश कम हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें