फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरझा रही फसलों को मिली संजीवनी

विज्ञापन
ाहपुर सिंगारजोत में बारिश के दौरान घर जाती महिला। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
मुरझा रही फसलों को मिली संजीवनी
विज्ञापन

- बारिश से खिले किसानों के चेहरे, उमस से मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में शुक्रवार शाम बारिश होने से बड़ी राहत मिली। मुरझा रही फसलों को संजीवनी मिल गई। वहीं, गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने भी सुखद अहसास किया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दो तीन दिनों के दौरान मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

अगस्त में लंबे इंतजार के बाद बारिश शुरू हुई। बारिश से खेतों में सूख रही धान के बचने की संभावना बढ़ गई है।
मानसून ने देर से दस्तक दी और उसके बाद बारिश नहीं होने से किसान परेशान हैं। स्थिति यह है कि भूगर्भ जलस्तर कम हो गया है। बानगंगा बैराज व सागरों में जल संग्रहण क्षमता कम होने से सिंचाई होना मुश्किल हो गया है। ऐसी स्थिति में बारिश होने से फसलों को फायदा होगा।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जनपद में मानसून ऋतु के दौरान अब तक कुल 269 मिमी. बारिश हुई है, जो 726.5 मिमी. के दीर्घकालिक औसत के सापेक्ष 63% कम है।
राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बारिश शुरू हुई है। दो-तीन दिन तक रुक-रुककर बारिश होती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें