फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दोपहर तक बारिश..फिर बादलों से मौसम हुआ सुहावना

Sun, 14 Jul 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तीन डिग्री घटा अधिकतम तापमान, नम रहा मौसम
आगे भी 24 घंटे तक बारिश होने के बने हैं आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लगातार बारिश होने से एक बार फिर मौसम नम हो गया। दोपहर तक बारिश उसके बाद बादलों के छाये रहने से मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी 24 घंटे तक बारिश होने की संभावना है।
जिले में पिछले आठ दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। शुक्रवार देर शाम से ही बूंदाबांदी होना शुरू हो गई। शनिवार को करीब 12 बजे तक जिले के सभी हिस्से में बारिश होती रही। इस दौरान ऑफिस जाने वाले लोग छाता और रैनकोट के सहारे ही घरों से निकले। बारिश होने से जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी रही। बारिश के समय बच्चे अपनी छत पर इसका आनंद लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आगे भी बारिश होने की संभावना है। आगे लगातार 24 घंटे बरसात हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लगातार 24 घंटे बारिश की संभावना है, जिससे तापमान भी घटता बढ़ता रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें