फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल व प्रियंका पर विधायक ने की तल्ख टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन
‘प्रियंका यूपी में आकर अलगाववाद को बढ़ावा दे रही हैं’
विज्ञापन

विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर बोला हमला
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रियंका गांधी के सीएम पर टिप्पणी करने पर कड़ा पलटवार किया है। प्रियंका यूपी में आकर अलगाववाद को बढ़ावा दे रही हैं। बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी को भगवा व सन्यासी के बारे में ज्ञान कहां है। सीएम योगी पर टिप्पणी करना सूरज को दीपक दिखाना है। कहा कि प्रियंका गांधी का परिवार देश को 70 साल तक गिरवी रखा। कश्मीर में जब बहू-बेटियों के साथ अत्याचार हो रहा था, तब उनके ही परिवार की सरकार थी। वहीं, उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में आकर आतंकवाद और अलगाववाद को बढ़ावा देने का काम रही है। कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा से ही तुष्टीकरण की नीति अपनाती रही है। यही वजह की देश में विकास की रफ्तार बेहद धीमी रही है। भाजपा सरकार केवल विकास की बात कहती है। एनआरसी के मुद्दे पर कांग्रेस केवल लोगों को भटकाने का काम कर रही है। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ता लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें