चांद गर्ल्स महाविद्यालय टेऊवा ग्रान्ट के छात्र-छात्राओं को पूर्व शिक्षा मंत्री डा सतीश चन्द्र द
सिद्धार्थनगर। खुनियांव ब्लॉक के चांद गर्ल्स महाविद्यालय टेऊवा ग्रांट में बुधवार को स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ने 156 विद्यार्थियों में स्मार्टफोन वितरित किया। बच्चों को अच्छी तरह से शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।
पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि युवाओं को करियर बनाने में स्मार्टफोन मददगार बन रहा है। कहा कि प्रदेश सरकार जनता की भलाई के लिए जितनी योजनाएं चला रही है, उनमें से एक योजना छात्र-छात्राओं में स्मार्टफोन वितरण का भी है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेंद्र दुबे, मंडल अध्यक्ष रामसूरत चौरसिया, प्रबंधक डॉ. अख्तर हुसैन खान, प्राचार्य डॉ. देवेंद्र कुमार, सुधीर पाठक आदि मौजूद रहे।