सिद्धार्थनगर। रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में पूर्व छात्रा स्नेहिल श्रीवास्तव को पीसीएस-जे में चयनित होने पर बुधवार को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि स्नेहिल श्रीवास्तव से सभी छात्रों को सीख लेनी चाहिए। सामान्य परिवार से होने के बावजूद कड़ी मेहनत कर विद्यालय का ही नहीं वरन जिले का मान बढ़ाया है। स्नेहिल श्रीवास्तव ने कहा यदि कोई विद्यार्थी पूरे मनोयोग से अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए कोशिश करता है तो सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार से 2007 में हाई स्कूल व 2009 में इंटर मीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात प्रयागराज से स्नातक, विधि स्नातक व विधि परास्नातक की पढ़ाई करने की पश्चात पीसीएस-जे में चयनित हुई है। वरिष्ठ आचार्य सुभाष सिंह ने विद्यालय की ओर से स्नेहिल के पिता पुरुषोत्तम लाल श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया।