फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क निर्माण की गुणवत्ता खराब..ईओ को नोटिस

Tue, 09 Jul 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने नगर पंचायत शोहरतगढ़ के वार्ड संख्या-10 गांधी नगर में मो. अली के घर से राजकुमार के घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत निर्मित इस सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य को देखा। निरीक्षण के दौरान सड़क की लंबाई, चौड़ाई को नापा गया एवं सड़क को खोदवाकर गुणवत्ता को भी चेक किया गया। निर्माण कार्य एस्टीमेट एवं एमबी के अनुरूप नही पाया गया। जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत शोहरतगढ़ को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत शोहरतगढ़ को 15 प्रतिशत कटौती कर भुगतान करने का निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें