सिद्धार्थनगर। डीएम डॉ. राजागणपति आर. ने शोहरतगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत खरगवार में राम आसरे के घर से सनाउल्लाह के घर तक इंटरलाॅकिंग सड़क का निरीक्षण किया। इंटरलाॅकिंग सड़क को खोदवाकर देखा और एमबी और स्टीमेट का मिलान किया। सड़क के नीचे मानक के अनुरूप गिट्टी नहीं पाई गई। साथ ही आरआरसी सेंटर की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने सचिव मिथलेश उपाध्याय को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।
डीएम ने ग्राम पंचायत खरगवार के निरीक्षण के दौरान गांव का कूड़ा एकत्रित कर आरआरसी सेंटर पर लाने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्राम पंचायत खरगवार के टोला नकथर में स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त कक्ष निर्माण के कार्य को देखा गया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता खराब पाए जाने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एई डीआरडीए व डीसी निर्माण बेसिक शिक्षा को निर्देश दिए कि जांच कर संयुक्त रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
डीएम ने ग्राम पंचायत खरगवार में निर्माणाधीन पानी की टंकी का निरीक्षण किया। उन्होंने पानी की टंकी के निर्माण कार्य को देखा और समय से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का निरीक्षण करते हुए स्टाॅक व उठान रजिस्टर का मिलान किया।