इटवा। इटवा कस्बे के डुमरियागंज मार्ग पर स्थित कमदालालपुर के एक भूखंड पर निर्माण कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी से मिली अनुमति के बाद निर्माण कार्य कराने गए नंदलाल सोनी को 112 नंबर की पुलिस ने रोक दिया। इटवा पुलिस के इस कार्य से नंदलाल सोनी के परिजनों में आक्रोश है। वह कुछ ही दिन पहले अनुमति न मिलने पर आत्मदाह करने के लिए एक्सईएन कार्यालय पहुंचे थे। इस पर अनुमति मिली थी। बताते चलें कि इसी भूखंड पर हो रहे निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी के इटवा खंड से भूखंड मालिक का विवाद था। नंदलाल सोनी के इसी भूखंड पर निर्माण कार्य को लेकर एक व्यक्ति ने पीडब्ल्यूडी के इटवा खंड में आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके चलते नंदलाल सोनी को अपना निर्माण कार्य रोकना पड़ा था। इसी निर्माण को लेकर नंदलाल सोनी लंबे अरसे से पीडब्ल्यूडी से अनुमति मांग रहे थे, जिसे देने में विभाग आनाकानी कर रहा था। संवाद