फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आपदा कंट्रोल रूम का बैनर नाम-मोबाइल सहित लगाएं

Sat, 13 Jul 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डीएम डाॅ. राजागणपति आर ने कलक्ट्रेट परिसर में स्थापित बाढ़ आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। गेट पर आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम का बैनर संबंधित सभी अधिकारी व कर्मचारियों का नाम, मोबाइल नंबर सहित लगाने का निर्देश दिया। डीएम ने कंट्रोल रूम में ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों से बाढ़ प्रभावित ग्रामों के प्रधानों से समस्याओं की जानकारी के संबध में पूछताछ की। उन्होंने कहा कि दो लैंडलाइन नंबर हर हाल में शाम तक क्रियाशील हो जाएं। डीएम ने डुमरियागंज तहसील के दाे ग्राम प्रधानों से आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से फोन कर वार्ता की गई। डीएम ने कहा कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर 05544-297010, 297030 24 घंटे क्रियाशील हैं। निरीक्षण के दौरान एडीएम उमाशंकर, चकबंदी अधिकारी रियाज अहमद, आपदा विशेषज्ञ पुष्पांजलि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें