फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कैंडल मार्च निकाल पुलवामा शहीदों को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को आतंकी हमले में शहीद जवानों को शुक्रवार शाम कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा कार्यालय से सांसद के समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। युवा भाजपा नेता जयवर्धन तिवारी की अगुवाई में आयोजित कैंडिल मार्च इटवा-बिस्कोहर मार्ग स्थित सांसद कार्यालय से शुरू हुआ जो इटवा मेन चौराहे से बांसी रोड पर पहुंचा। कैंडिल मार्च में राजनीति पार्टी के अलावा अन्य लोग भी लोग शामिल हुए। जयवर्धन ने कहा कि कैंडिल मार्च का उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही उनके पराक्रम को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना है। इस दौरान शिवकुमार वर्मा, माधव यादव, राम निवास, संजय सिंह, राकेश शाडिल्य, आयुष दूबे, हरि यादव, अनिल सगरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें