बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के प्राइवेट बस अड्डे पर रविवार को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से लू प्रकोप से बचाव एवं उपचार जागरूकता अभियान के तहत जन समुदाय को पोस्टर आदि वितरण कर जागरूक किया गया। आपदा मित्र विद्या प्रकाश मौर्य ने आने-जाने वाले राहगीरों व बस अड्डे पर मौजूद दुकानदारों को बताया कि लू प्रकोप से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। हल्के रंग के एवं पसीना शोषित करने वाले हल्के वस्त्र पहनना चाहिए। धूप का चश्मा, छाता, टोपी का चप्पल का प्रयोग करना चाहिए। इस मौके पर बीरबल, अमन कसौधन, सुरेश गुप्ता, पवन, अखिलेश, सुरेंद्र, विनय आदि राहगीर मौजूद रहें। संवाद