फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Fri, 13 Oct 2017 10:39 PM IST
Siddharth Nagar
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी घोषित करने सहित अन्य मांगों को लेकर  कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दे रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। जिलाध्यक्ष प्रभावति देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को सरकार असहाय समझ रही है। इसलिए हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। लेकिन सरकार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी ताकत का एहसास करा कर रहेंगी। सरकार से 18 हजार रुपये मानदेय देने की मांग की जा रही है जो कि हमारा हक है। कहा कि जब तक राज्य कर्मचारी घोषित नहीं कर दिया जाता है, मानदेय में वृद्धि नहीं की जाती है। इसके अलावा अन्य मांगें पूरी नहीं होंगी धरना अनवरत जारी रहेगा। इस दौरान कौशिकी, पूनम त्रिपाठी, शांती, शीला, भावना सिंह, मीना त्रिपाठी, संतोषी देवी, कांती देवी, आशा त्रिपाठी, मंजू देवी, रीता पांडेय, निर्मला श्रीवास्तव, माया देवी, पुष्पा, रीता, ज्ञानमती, अनिता, देवकी, स्नेहलता, केतकी, रूपा, कामिनी, गीता, रीना, संगीता दुबे, प्रमिला देवी, सरिता, मालती, रेखा, पूनम, आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें