फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पशुचर की जमीन पर बन रही पानी की टंकी का किया विरोध

Thu, 02 Nov 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के मधुकरपुर चौबे गांव में पशुचर की जमीन पर बन रही पानी की टंकी का  विरोध करत
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के मधुकरपुर चौबे गांव का मामला



संवाद न्यूज एजेंसी



भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के मधुकरपुर चौबे गांव में पशुचर की जमीन पर बन रही पानी की टंकी का ग्रामीणों ने विरोध किया। बृहस्पतिवार को सुबह लगभग 10 बजे मधुकरपुर चौबे के ग्रामीण गोचर की जमीन पर बन रही पानी की टंकी के स्थान पर पहुंच गए। इन लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया।
विरोध करने वाले ग्रामीण चंद्रभान, गौरी शंकर, सूर्यमती, विजय भान, मदनलाल, विजय बहादुर, कल्लू सहित आदि का कहना है कि पशुचर की जमीन में पानी की टंकी न बनाई जाए। इसको गांव की अन्य जमीन पर बनाया जाए। इस पशुचर की जमीन पर हम ग्रामीण पानी की टंकी किसी भी दशा में बनने नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रदर्शनकारियों में मौजूद ग्राम प्रधान शिवचरण यादव ने बताया कि पूर्व में हमने नवीन परती के जमीन में प्रस्ताव किया था। लेकिन उसमें न बनाकर पशुचर की जमीन में यह टंकी ठेकेदार के कहने पर बनवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि राजस्व टीम को भी हमने लिखित रूप से सूचित कर दिया है। इसके बावजूद ठेकेदार की ओर से इसी जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है।
वहीं, इस संबंध में उप जिलाधिकारी डुमरियागंज प्रवेंद्र कुमार का कहना है कि दिखवाते हैं। कोई और जमीन होगी तो चिह्नित करवा कर सुपुर्द कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें