शाहपुर। महाराष्ट्र में पैगंबर मोहम्मद साहब पर अभद्र टिप्पणी करने का अंजुमन रजाए मुस्तफा कमेटी ने विरोध किया। कमेटी ने कार्रवाई की मांग करते हुए शुक्रवार को नमाज के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार महबूब आलम को सौंपा है।
मदरसा गरीब नवाज बैदौलागढ़ के परिसर में ज्ञापन के माध्यम से कमेटी ने आरोप लगाया है कि कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से मुसलमानों के जज्बातों से खिलवाड़ किया जा रहा है, जिससे देश की अमन-शांति पर बुरा असर पड़ रहा है। कमेटी के अनुसार पैगंबर मोहम्मद साहब ने इंसानियत के लिए बड़ी कुर्बानी दी और दुनिया में शांति व भाई चारे का संदेश दिया। इसे सभी धर्मों के लोगों मानते भी हैं। कमेटी के लोगो ने कहा कि जैसा की सभी को मालूम है की आगामी 16 सितंबर को देशभर में पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा और इस दौरान लाखों लोग जुलूस निकालते हैं। इस बार की टिप्पणी से भारत की धर्मनिरपेक्ष छवि को नुकसान पहुंच सकता है। कमेटी ने रामगिरी गुरू नारायन की तत्काल गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन देने के बाद मौलाना मसूद अकरम ने कहा कि इस तरह की अभद्र टिप्पणी पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इससे समाज में एकता व भाईचारगी बनी रहे। इस मौके पर हाफिज अरबाब फारुकी, अफजानुल हक फारूकी, मोहम्मद तौकीर राजा, शाहरुख अहमद, रईस अहमद, इस्लाम, समद, असगर अली, अब्दुल कादिर, रशीद फारूकी, जहीर फारूकी आदि मौजूद रहे।