सिद्धार्थनगर। बर्डपुर कस्बा के कपिलवस्तु मोड़ पर स्थित प्राचीन समय माता मंदिर के प्रवेश द्वार पर शौचालय का गड्डा बनाए जाने के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद एसडीएम को ज्ञापन दिया है। जिलाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय की अगुवाई में उप जिलाधिकारी नौगढ़ को ज्ञापन देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि इस शौचालय के निर्माण से सनातनियों की धार्मिक आस्था पर आघात हुआ है, और इस बात को लेकर लोगों में बहुत रोष है। ज्ञापन देने वालों में आचार्य दिव्यांशु महाराज, राकेश मिश्र, शारदा पांडेय, आशीष सिंह, अर्जुन मद्धेशिया, विपुल, फूलचन्द्र जायसवाल आदि शामिल रहे। संवाद