फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन

Sat, 24 Aug 2024 04:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विभिन्न हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को आक्रोश प्रदर्शन किया। लोगों ने शहर के सिहेंश्वरी मंदिर से प्रदर्शन करते हुए सिद्धार्थ चौक और हाईडिल तिराहे होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के आंदोलन के दौरान हिंदू, बौद्ध तथा अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के साथ हिंसा हो रही है। वहां हिंदुओं की हत्या, लूटपाट, आगजनी और महिलाओं के साथ जघन्य अपराध किए जा रहे हैं। साथ ही मंदिरों पर हमला कर क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। उन्होंने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से हिंदुओं समेत अन्य अल्पसंख्यकों के साथ हो रही घटनाओं पर रोक लगाने एवं उनकी सुरक्षा करने की मांग की है। साथ ही भारत सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं का उत्पीड़न रोकने का हरसंभव प्रयास करने की मांग की है।
इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, सत्यप्रकाश राही, ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष सुधीर पांडेय उर्फ फरसा बाबा, कर्मचारी नेता अनिल सिंह, सूरज त्रिपाठी, सुनील और महादेव प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें