फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर को क्वारंटीन हाउस बनाने का दिया प्रस्ताव

विज्ञापन
अपने घर को क्वारंटीन बनाने के लिए पत्र देते अशोक श्रीवास्तव। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
क्वारंटीन हाउस बनाने का प्रस्ताव
विज्ञापन

डुमरियागंज। कोरोना संक्रमण की रोकथाम में नगर पंचायत चौराहा निवासी अशोक श्रीवास्तव प्रशासन के सहयोग के लिए आगे आए हैं। उन्होंने बैदोला चौराहा स्थित अपने आवास को क्वारंटीन हाउस के रूप में इस्तेमाल करने का प्रस्ताव स्वास्थ्य विभाग को दिया है। अशोक श्रीवास्तव कहते हैं कि कोरोना इस समय देश के लिए महामारी का रूप ले चुका है। इस पर काबू पाने के लिए सभी देशवासियों को प्रशासन और सरकार का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बुधवार सुबह सीएमओ डॉ. सीमा राय को फोन कर अपना घर क्वारंटीन हाउस बनाने का प्रस्ताव दिया। इस पर सीएमओ ने उन्हें डुमरियागंज न्यू सीएचसी प्रभारी से मिल कर प्रस्ताव पत्र देने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने न्यू सीएचसी प्रभारी डॉ. मुस्तकीम अंसारी को प्रस्ताव पत्र सौंपा और घर का मौका मुआयना करने को आमंत्रित किया। डॉ. मुस्तकीम अंसारी ने उनके जज्बे को सराहते हुए कहा कि यदि सभी देशवासी इस तरह आगे आएंगे तो कोरोना का सफाया बहुत जल्द हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें