शहर के एक लॉज में विश्व हिन्दू परिषद स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता। व?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विश्व हिंदू परिषद ने मनाया स्थापना दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मुख्यालय स्थित एक लॉज में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को स्थापना दिवस मनाया।
क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र ने कहा कि संगठन के उद्देश्यों के अनुसार हम सभी को कार्य करना है। संगठन वसुधैव कुटूंबकम की भावना से कार्य करता है। एक दूसरे के परस्पर सहयोग से बड़ा कार्य भी आसान हो जाता है।
प्रांत मंत्री नागेंद्र, प्रांत सह मंत्री सगुन एवं लोटन प्रखंड, जिला संयोजक विशाल, सह संयोजक शिवाजी, कोषाध्यक्ष प्रदीप, जिलाध्यक्ष पवन पाठक, जिला मंत्री सुधाकर, जिला उपाध्यक्ष अमित, संजय मित्तल, सह मंत्री अभिषेक, जिला सेवप्रमुख प्रेमचंद मोदनवाल मौजूद रहे।