फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मोहर्रम की सातवीं पर बिस्कोहर में निकाला गया जुलूस

Sun, 14 Jul 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

बिस्कोहर। मोहर्रम की सातवीं पर नगर पंचायत बिस्कोहर में रविवार दोपहर दो बजे अलम के साथ जुलूस निकाला गया। ढोल बाजे की गूंज भी हर तरफ सुनाई दी। फिजा में या हुसैन या हुसैन की सदाएं बुलंद थीं। नगर पंचायत बिस्कोहर के पश्चिम टोले में गड़िकाओं की ओर से सातवीं का जुलूस निकाला। दोपहर चार बजे अकरम मियां के घर से जुलूस निकलकर बाबू पोखरा होते हुए मुख्य कस्बा, चौक रोड, शाह मोहल्ला, कसेरा मोहल्ला से पश्चिम टोला होकर कर्बला पर पहुंचा। यहां सभी लोगों ने फातिहा पढ़ा। कर्बला में भारी भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान कर्बला में मेला भी लगा, जिसमें बहुत सारी दुकानें लगी रहीं। जहां पर बच्चे और महिलाएं खरीदारी करते देखे गए। अलम के जुलूस में जगह-जगह बताशा व खुरमा वितरित किया गया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से चौकी प्रभारी नगर मनोज कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ जुलूस मार्ग के चप्पे-चप्पे पर मौजूद रहे। इस मौके पर ताजियादार आरिफ, शरीफ, विक्की रामजानी, फरीदा, रुकसाना, राजा अंसारी, अनवर, नगीना, फिरोजा, पप्पी, निशा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें