बांसी। सातवीं मोहर्रम के मौके पर रविवार को शहर कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में अलम का जुलूस ढोल-ताशा बजाते हुए निकाला गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने कस्बे में भ्रमण कर शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की।
सातवीं मोहर्रम पर अलम का जुलूस पटेल नगर वार्ड में डहर के पास स्थित इमामबाड़ा से निकाला गया। इस अवसर पर अकीदतमंदों ने शीरनी-शरबत रखकर फातिया पढ़ा। जुलूस इमामबाड़ा से निकलकर सभी इमाम चौक होते हुए शास्त्रीनगर, बगहवा कोमर पहुंचा। इसके बाद जुलूस विभिन्न चौक से होते हुए पंजतन पाक की दरगाह के पास वाले इमाम चौक पर पहुंचा, यहां से कोतवाली पहुंचकर समाप्त हुआ। अलम के जुलूस में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी, अजीमुल्ला खान, आलम, इब्राहिम शेख, शमशाद अली, पिन्नी मियां आदि शामिल थे। संवाद