फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भगवान नृसिंह की शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
-शोभा यात्रा को लेकर लोगों में रहा भारी उत्साह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। धर्म रक्षा मंच के तत्वाधान में मंगलवार सुबह नौ बजे नगर पंचायत डुमरियागंज के बदौला चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर पर पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य ने सामूहिक आरती उतारकर पूजन अर्चना की, और भगवान नृसिंह की शोभा यात्रा निकाली। बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। हर कोई रंगों में सराबोर दिखा।

सुबह से ही शोभा यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। बच्चे, बूढ़े, नौजवान सभी ने जमकर होली खेली। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। शोभा यात्रा मंदिर चौराहा डुमरियागंज से रोडवेज होते हुए तेलियाना मोहल्ले से खीरा मंडी पर पहुंची। जहां समापन की घोषणा हुई। डीजे के धुन पर बज रहे भक्ति गीतों पर लोगों ने खूब नृत्य किया। हर व्यक्ति रंगों से सराबोर एक दूसरे को गले मिल कर बधाई देता नजर आया।
विज्ञापन

इस दौरान मधुसूदन अग्रहरि, धर्मराज वर्मा, चंद्र प्रकाश चंदू चौधरी, दिलीप उर्फ छोटे पांडेय, लवकुश ओझा, विनोद दुबे, रामजी श्रीवास्तव, लालजी शुक्ला, संतोष अग्रहरि, अरुण दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



-
सांस्कृतिक और सामाजिक संदेश दिया

शोभा यात्रा में पुलिस व आयोजक मंडल के लोग जिम्मेदारी का मुस्तैदी से निर्वहन करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने जनपद वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली उत्सव देश की विविध संस्कृति का परिचायक है, जो आपसी भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें