फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चौपाल में सुनीं समस्याएं, निदान का निर्देश

Sun, 24 Sep 2023 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगपरी में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीण के लोगों की समस्य
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जोगिया ब्लॉक के ग्राम नगपरी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। बीडीओ जोगिया अरुण कुमार श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण कराने का आदेश दिया। प्राथमिक विद्यालय कुशमहर के प्रभारी घनश्याम गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में 2004 में शौचालय का निर्माण हुआ था जिसके बाद से अभी तक मरम्मत नहीं हुई है।
विज्ञापन

गांव के बीरबल, धनराज ने कुशमहर विद्यालय से खेतवला सरहद तक एवं विद्यालय से सेखुईया संपर्क मार्ग को सही कराने की मांग की। संगीता, राजू, सुशीला ने कहा कि आवास नहीं है। लवकुश ने पतई के घर से जगनारायन के घर तक 300 मीटर चकरोड बनवाने की मांग की। इसके अलावा ग्राम रामपुरा में आयोजित चौपाल में एडीओ पंचायत ओमप्रकाश चौधरी, सचिव मुस्तफा, अभिषेक त्रिपाठी, अरविंद यादव, राजेंद्र प्रसाद, राहुल दुबे, अनिल, रमेश सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें