सिद्धार्थनगर। नौगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत कपिया बुकनिहा ग्रांट में चौपाल का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुनकर निदान का आश्वासन दिया गया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत आशुतोष मिश्र ने कहा कि गांव की समस्या, गांव में समाधान के तहत कार्यक्रम चल रहा हैं। जिसमे ग्रामीणों की आठ समस्याओ का समाधान किया गया। शेष मामलों का समाधान जल्द पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस दौरान ग्राम सचिव सनंदन लाल यादव, प्रधान राम नरेश यादव, ई. दिलीप श्रीवास्तव, ब्लाक समन्यवक रजनीश त्रिपाठी, लेखपाल दिलीप चौरसिया, ज्ञान सिंह, ध्रुव कुमार, रमेश यादव, उपेंद्र कुमार, कमलेश यादव, जगपति, शिवपूजन, गोविंद, नईम मौजूद रहे। संवाद