फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं से फसल बचाने के लिए किसान कर रहे रतजगा

विज्ञापन
धेंसा से करौंदा नानकार चौराहे पर छुट्टा पशु। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
पशुओं से फसल बचाने के लिए किसान कर रहे रतजगा
विज्ञापन

- किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे छुट्टा पशु, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
धेन्सा। नौगढ़ एवं जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के शाहा, करौंदा नानकार में छुट्टा पशुओं का जमावड़ा होने से परेशानी बढ़ गई है। फसल बचाने के लिए किसान दिन-रात खेत की रखवाली कर रहे हैं, इसके बावजूद भी पशुओं का झुंड फसल चर जा रहे हैं।
छुट्टा पशु किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। इसे लेकर क्षेत्र के कई लोगों ने अधिकारियों सहित क्षेत्रीय विधायक से समस्या के समाधान की मांग की है। स्थानीय किसानों ने चेतावनी दी है कि छुट्टा पशुओं को गोशाला में नहीं भेजा जाएगा तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सबंध में बीडीओ नौगढ़ अरूण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि करौंदा नानकार में छुट्टा पशुओं के जमावड़ा की उन्हें जानकारी नहीं है। ग्राम पंचायत सचिव को मौके पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें