फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रोडवेज बंद... ऑटो चालक वसूल रहे दोगुना किराया

Sat, 11 May 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

-बलरामपुर जनपद के सरहद सिंगार जोत से जिला मुख्यालय तक प्रतिदिन चलती थी रोडवेज बस
-महज 75 किलोमीटर दूरी तय करने में 200 से 250 रुपए वसूली कर रहे हैं प्राइवेट टैक्सी चालक
संवाद न्यूज़ एजेंसी
शाहपुर। जिला मुख्यालय से शाहपुर होते हुए सिंगारजोत को जाने वाली सड़क पर रोडवेज बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। महज 75 किलोमीटर दूरी का किराया चार किश्त में निजी वाहन चालक 200 से 250 रुपये वसूल रहे हैं। राहगीरों ने पूर्व की तरह रोडवेज बस के संचालन की मांग की है।
सिंगारजोत से शाहपुर होते हुए डुमरियागंज के रास्ते सिद्धार्थनगर जिले को जोड़ने वाली सड़क पर रोडवेज बसों के न चलने से आसपास के सैकड़ों गांवों के रहने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस सड़क पर चलने वाले प्राइवेट वाहन चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। सिंगार जोत और आसपास के गांवों के लोगों को तब मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, जब डुमरियागंज पहुंचने पर शाम हो जाती है। ऐसे में घर पहुंचने वाले व्यक्ति के लिए गाड़ी रिजर्व करना मजबूरी हो जाता है।
विज्ञापन

-
करीब एक दशक से रोडवेज बस का संचालन बंद है। अगर कोई रोडवेज बस संचालन शुरू कर दिया जाए तो क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। साथ ही परिवहन निगम का राजस्व भी बढ़ जाएगा।
-दीनदयाल यादव
-
रोडवेज बस संचालन बंद होने से जिला मुख्यालय से संपर्क भी टूट गया। पहले हर रोज जिला मुख्यालय पर लोगों का मुकदमा देखने जाता था, लेकिन जब से रोडवेज बस संचालन बंद हुआ तब से जिला मुख्यालय की मुकदमा देखना छोड़ दिया।
-बिनोद कुमार द्विवेदी, अधिवक्ता
-
रोडवेज बस संचालन बंद होने से प्राइवेट टैक्सी चालक मनमानी किराया वसूली कर रहे हैं। जिसके चलते जिला मुख्यालय तो दूर डुमरियागंज तहसील पर भी लोगों को आना बहुत कठिनाई पड़ रही है। रोडवेज चालू हो जाए तो लोगों का संपर्क बना रहेगा।
-गंगोत्री नाथ त्रिपाठी
-
जिला मुख्यालय पर जाने के लिए चार जगह टैक्सी बदल करके जाना पड़ता है। जिसमें करीब एक तरफ का किराया 200 से 250 रुपये लग जाता। अगर रोडवेज बस का संचालन चालू हो जा रहा तो समय के साथ-साथ किराया भी लोगों का बचेगा।
विज्ञापन

-रामफेर यादव

शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग का सर्वे करवाया गया है, इस रूट पर छोटी बस की जरूरत है, विभाग को छोटी बस के लिए पत्र लिखा गया है। बस मिलते ही संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
-वीके गंगवार, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें