फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निर्माण के दो माह बाद ही उखड़ने लगी सड़क

Thu, 23 Nov 2023 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


बर्डपुर क्षेत्र के ग्राम चकईजोत का मामला
संवाद न्यूज एजेेंसी
बर्डपुर। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत चकईजोत में दो माह पहले बिछाई गई इंटरलाॅकिंग कई स्थानों पर टूट गई है और सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। ग्रामवासी श्याम सुंदर, रामचंद्र आदि का कहना है कि मानकों की अनदेखी के चलते इतने कम समय में सड़क की हालत ऐसी हो गई है। जांच करा कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। रामपाल, संतोष कुमार का कहना है कि कमीशनखोरी के चक्कर में काम ठीक नहीं हो पाया। इस संबंध में बीडीओ सुरेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें