फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जमीन मिले तो खत्म हो बिजली कटौती की समस्या

Sun, 05 Nov 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आए दिन हो रही कटौती से लोग को उठानी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर में हो रही बिजली कटौती से निजात पाने के लिए बिजली निगम एक और फीडर बनाने के लिए जमीन की तलाश कर रहा है। जमीन न मिलने से शहर की 31 लाख आबादी को दो-दो फीडरों से आपूर्ति की जा रही है। आए दिन हो रही कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहर की 31 लाख आबादी को बिजली आपूर्ति करने के लिए दो फीडरों से संचालित किया जा रहा है। इससे शहर के मोहल्लों में बिजली आपूर्ति नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन हो रही कटौती से शहर के लोग गांव से भी कम बिजली पा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के इंदिरानगर, भीमापार, पुरानी नौगढ़ व नवसृजित मोहल्लों में सबसे अधिक बिजली कटौती हो रही है। इन मोहल्लों में बिजली गांव से भी बदतर मिल रही है। लोगों का कहना है कि बिजली निगम एक और फीडर बना दे तो समय से बिजली मिल सकती है। शहर में शाम को बिजली कटौती होने से लोगों को अंधेरे में रहना पड़ता है।
विज्ञापन


शहर का दायरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में प्रतिदिन नये मकान का निर्माण हो रहा है। मकान निर्माण के समय पर बिजली की आवश्यकता पड़ती है।
-अजय उपाध्याय, उपभोक्ता
शहर के विभिन्न मोहल्लों में बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति की जाती है। ट्रांसफाॅर्मर से अधिक दूरी होने पर लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पाती है।
-राजकुमार, उपभोक्ता

वर्जन
शहर में नया फीडर बनाने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। जल्द ही नया फीडर बनाकर लोगों को सुचारु रूप से बिजली की आपूर्ति की जाएगी।
-एसके पासवान, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें