सिद्धार्थनगर। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के बीच दिन भर बिजली की आंख-मिचौली होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दिन के साथ ही रात में भी बिजली कटौती अधिक हो रही है, जिससे बच्चों की पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है। गर्मी के कारण लोगों की रात में नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है। इसका असर अगले पूरे दिन लोगों की दिनचर्या पर पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को हो रही है, जबकि रात में बिजली कटने से सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। बिजली कटौती होने से उन्हें पानी नहीं मिल पाता है। संवाद