फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट, किसी तरह पहुंच रहे घर

Fri, 10 Nov 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर में लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


दीपावली व छठ पर्व पर घर आ रहे लोगों की भीड़ ने बढ़ाई मुसीबत
संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। दीपावली और छठ पूजा में घर आने वाले प्रवासियों को ट्रेनों में आरक्षित टिकट नहीं मिल रहा है। दिल्ली, मुंबई, गुजरात आदि महानगरों से आने वाली ट्रेनों में खचाखच यात्री भरे हुए नजर आ रहे हैं। जिले के लोग कई जगह ट्रेन बदलकर घर पहुंच रहे हैं और इसके एवज में उनको समय के साथ अधिक पैसा भी खर्च करना पड़ रहा है।

जिले के लोगों को सबसे अधिक समस्या गोंडा व गोरखपुर से आने में हो रही है। मजबूरन वे निजी वाहन बुक कर घर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा जिले के जो छात्र दिल्ली, बनारस, कानपुर, लखनऊ, कोटा आदि महानगरों पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें भी त्योहार पर घर पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। घंटों इंतजार करने के बाद उन्हें साधन मिल रहा है। मुंबई, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, उड़ीसा, अहमदाबाद, कानपुर आदि महानगरों में रहने वाले तमाम परिवार ऐसे हैं, जो हर वर्ष दीपावली व छठ पूजा में शामिल होने के लिए घर आते हैं।
विज्ञापन

ट्रेन का टिकट कंफर्म नहीं होने से उनको घर पहुंचने में बहुत कठिनाई झेलनी पड़ती है। जमशेदपुर से गोरखपुर के लिए दीपावली के त्योहार में घर जाने के लिए ट्रेन का टिकट नहीं मिल रहा है। किसी तरह वह बसों का सहारा लेकर अपने घरों तक पहुंच रहे हैं।
कोट

घर आना था, किसी तरह एक बस सिवान के लिए मिली, लेकिन उसमें सीट नहीं खाली थी। किसी तरह से बस में चढ़ गया लेकिन पूरी यात्रा खड़े होकर करनी पड़ी। वहां से ट्रेन पकड़कर आनंदनगर पहुंचे और वहां से शोहरतगढ़ के लिए ट्रेन दो घंटे बाद मिली। दो दिन के सफर में चार दिन लग गया।
विज्ञापन

-आशुतोष शुक्ला


कोलकाता में एक कंपनी में काम करता हूँ। हर साल दीपावली में घर आता हूं। कंफर्म टिकट नहीं मिलने से बहुत परेशानी हुई। सारे कोच खचाखच भरे हुए थे और पूरी यात्रा खड़े होकर करनी पड़ी। गोरखपुर से कोई साधन नहीं मिलने पर घर पहुंचने के लिए निजी वाहन बुक कराना पड़ा।

-जय प्रकाश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें