प्रो. हरिबहादुर बने सिद्धार्थ विवि के नए कुलपति
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में प्रो. हरिबहादुर श्रीवास्तव को नया कुलपति नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष का होगा। राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने भूविज्ञान विभाग, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के प्रो. हरिबहादुर श्रीवास्तव को सिद्धार्थ विवि का कुलपति नियुक्त किया है। प्रो. हरिबहादुर विवि के तीसरे कुलपति होंगे। बताते चले कि कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे का कार्यकाल 21 मई तक ही था, पर राज्यपाल ने अग्रिम आदेश तक प्रो. सुरेंद्र दुबे का कार्यकाल बढ़ा दिया था। संवाद